Advanced Structure / Use of One in a million

     Advanced English Structures

        Use of - One in a million

advanced-english-structures, use-of-one-in-a-million
English Speaking Practice


जब कोई व्यक्ति बहुत अच्छे गुणों वाला होता है या वह कोई ऐसा काम करता है जिससे आपको लगता है कि इसने बहुत अच्छा काम किया तो आप उसे कहते हैं की आप तो लाखों में एक हैं तो जब हमें बोलना होता है लाखों में एक हो ना। जैसे -

मेरी पत्नी तो लाखों में एक है।

मेरे माता-पिता तो लाखों में एक है।

मेरा भाई तो लाखों में एक है।

तो ऐसे हिंदी वाक्यों को English में बोलने के लिए जिस Structure का use  किया जाता है वह है - 

            One in a million

हिंदी Meaning - लाखों में एक होना।


इस Structure से Sentence बनाने का Rule है - 

Rule - Subject + Helping verb + One in a million

Note - 

   इस Structure में Helping verb को Tense के अनुसार लगाएंगे।

Present tense में - is / am / are

Past tense में - was /were

Future tense में - Will be 

इस Structure को और अच्छे से समझने के लिए नीचे दिए गए  Examples को पढ़ें- 

Examples -

मेरी पत्नी तो लाखों में एक है।

My wife is one in a million.


मेरी पत्नी तो लाखों में एक थी।

My wife was one in a million.


मेरी पत्नी तो लाखों में एक होगी।

My wife will be one in a million.


मेरे माता पिता तो लाखों में एक है।

My parents are one in a million.


मेरे टीचर्स तो ‌लाखों में एक थे।

My teachers were one in a million.


मेरी बहू तो लाखों में एक है।

My daughter-in-law is one in a million.


उसका भाई तो लाखों में एक है।

His brother is one in a million.


मेरी दादी तो लाखों में एक थी।

My grandmother was one in a million.


मेरे दोस्त तो लाखों में एक हैं।

My friends are one in a million.


मेरे दोस्त तो लाखों में एक थे।

My friends were one in a million.


मेरे दोस्त तो लाखों में एक होंगे।

My friends will be one in a million.


Post a Comment

0 Comments