Advanced English Structure / Use of Atone For /Spoken English

     Advanced English              Structure

                        Use of - Atone For

advanced-english-structure, use-of-atone-for, spoken-english
Spoken English

ऐसे हिंदी वाक्यों को English में बोलने के लिए जिस Structure का Use किया जाता है वह है - 

                        Atone for

इसका Use उस Condition में किया जाता है मान लीजिए आपने कोई ऐसा काम कर दिया जिसे आपको नहीं करना चाहिए था और बाद में आपको लगता है की उस काम के लिए आपको प्रायश्चित करना चाहिए तो इस condition में atone for का प्रयोग किया जाता है।


हिंदी Meaning -(के लिए) प्रायश्चित करना।


Atone For structure से Sentence बनाने का Rule है - 


Subject +Helping verb + Atone for + Object / (Verb+ ing)


इस structure में atone main verb है। इसलिए इसका प्रयोग tense के अनुसार होगा। इसकी Forms हैं - 

1st form - Atone

2nd form - atoned

3rd form - atoned

ing form - atoning

s/es form - atones

Noun - Atonement

इस Structure को और अच्छे से समझने के लिए नीचे दिए गए Examples को पढ़ें।

Examples -   


तुम्हें अपनी गलतियों के लिए प्रायश्चित करना चाहिए।

You should atone for your mistakes.


मैं अपने पापों का प्रायश्चित करना चाहता हूं।

I want to atone for my sins.


क्या आपने वहां जाने का प्रायश्चित किया ?

Did you atone for going there ?


मैं अपने बुरे कर्मों का प्रायश्चित करना चाहता हूं।

I want to atone for my evil deeds.


उसने पढ़ाई न करने का प्रायश्चित किया।   

He atoned for not studying.


वह अपने बुरे बर्ताव के लिए प्रायश्चित करना चाहता है।

He wants to atone for his bad behaviour


तुमने अपनी गलती के लिए प्रायश्चित क्यों नहीं किया।

Why didn't you atone for your mistake ? 


      

Post a Comment

1 Comments