Advanced English Structure / Use of Feel Like

 Advanced English Structure
         Use of - Feel like

Advanced-english-structure, use-of-feel-like
Use of Feel Like

                   Use of - Feel Like

Friends, आपको भी कभी ना कभी अपनी Daily Life में ऐसे हिंदी वाक्यों को जरूर बोलना पड़ता होगा जैसे - 

1. मेरा चाय पीने का मन कर रहा है।

2. उसका नाचने का मन कर रहा है।

3. आज मेरा ऑफिस जाने का मन कर रहा है।

 तो आइए देख लेते हैं कि ऐसे हिंदी वाक्य को English में कैसे बोले।

जिन हिंदी वाक्य में हमें बोलना होता है - मन‌‌ कर रहा है।

ऐसे हिंदी वाक्यों को English में बोलने के लिए एक Advanced English Structure का Use किया जाता है जोकि है -

                 Feel like


हिंदी Meaning - मन कर रहा है

इस Structure से Sentence बनाने का Rule है - 

Aff.- Subject + Feels /Feel + Like + Verb+ing + Object

Note - 

1. इस Structure में Singular subject जैसे - He, She, It, तथा अगर कोई नाम हो तो इसके लिए Feels का प्रयोग करेंगे।

2. इस Structure में Plural subject जैसे - You, They, I, We हो तो इसके लिए Feel का प्रयोग करेंगे।


Neg. - Subject + Doesn't /Don't + Feel + Like + Verb+ing + Object

Note - 

1. इस Structure में Singular subject जैसे - He, She, It, तथा अगर कोई नाम हो तो इसके लिए Doesn't (Does not) का प्रयोग करेंगे।

2. इस Structure में Plural subject जैसे - You, They, I, We हो तो इसके लिए Don't (Do not ) का प्रयोग करेंगे।


इस Structure को और अच्छे से समझने के लिए नीचे दिए गए  Examples को पढ़ें- 

Examples -

मेरा चाय पीने का मन कर रहा है।

I feel like taking tea.


मेरा चाय पीने का मन नहीं कर रहा है।

I don't feel like taking tea.


उसका नाचने का मन कर रहा है।

She feels like dancing.


उसका नाचने का मन नहीं कर रहा है।

She doesn't feel like dancing.


मेरा गाना गाने का मन कर रहा है।

I feel like singing a song.


मेरा गाना गाने का मन नहीं कर रहा है।

I don't feel like singing a song .


आज मेरा ऑफिस जाने का मन कर रहा है।

Today, I feel like going to office.


आज मेरा ऑफिस जाने का मन नहीं कर रहा है।

Today, I don't feel like going to office.


आज मेरा लिखने का मन कर रहा है।

Today, I feel like writing.


आज मेरा लिखने का मन नहीं कर रहा है।

Today I don't feel like writing.


आज उसका खाना बनाने का मन कर रहा है।

 She feels like cooking food today.


आज उसका खाना बनाने का मन नहीं कर रहा है।

She doesn't feel like cooking food today.


मोहन का सोने का मन कर रहा है।

Mohan feels like sleeping.


मोहन का सोने का मन नहीं कर रहा है।

Mohan doesn't feel like sleeping.


आज मेरे पापा का बाजार जाने का मन कर रहा है।

Today my father feels like going to the market.


आज मेरे पापा का बाजार जाने का मन नहीं कर रहा है।

Today my father doesn't feel like going to the market.


तो Friends यदि ये Article आपको पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook, WhatsApp, Instagram आदि Social media platform पर share करें

और आपके जो doubt हो उन्हें comment box में जरूर पूछें।

Sushil Kumar                     

                                        Thank you 


More Advanced English Structures

ऐसे हिंदी वाक्यों को English में कैसे कहें -

1. पहली नजर में उसे प्यार हो गया। CLICK HERE 

2. तुम सिर्फ नाम के पति हो। CLICK HERE

3. मेरी गर्लफ्रेंड तो लाखों में एक है। CLICK HERE

4. यह तुम्हारा भ्रम है कि वह तुमसे प्यार करती है। CLICK HERE

5. जितना खाना है खा लो। CLICK HERE











Post a Comment

0 Comments