Advanced Structures For Spoken English / Use of Act Pricey

Advance English Structure
Use of - Act Pricey 

advanced-structure-of-english, use-of-act-pricey
Use of - Act Pricey

English Speaking Practice

Friends, इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि Spoken English  में Act Pricey प्रयोग कैसे करें? अब देखते हैं कि किस प्रकार के हिंदी वाक्यों में  Act Pricey का प्रयोग करें। तो दोस्तों आपको भी कभी ना कभी अपनी Daily Life में ऐसे हिंदी वाक्यों को जरूर बोलना पड़ता होगा जैसे - 

1. आजकल लड़कियां बहुत भाव खाती है।

2. ज्यादा भाव खाना सही बात नहीं है।

3. लड़के ज्यादा भाव नहीं खाते हैं। 

तो आइए देख लेते हैं कि ऐसे हिंदी वाक्यों को English में कैसे बोले।

जिन हिंदी वाक्य में हमें बोलना होता है - भाव खाना, नखरे दिखाना

ऐसे हिंदी वाक्यों को English में बोलने के लिए एक Advanced English Structure का Use किया जाता है जोकि है - 

                           Act Pricey


हिंदी Meaning - भाव खाना, नखरे दिखाना  

Act Pricey का प्रयोग तब किया जाता है जब कोई भाव खाता है या नखरे दिखाता है जैसे मान लीजिए आपको किसी चीज की आवश्यकता है और उस चीज को लेने आप मार्केट गए लेकिन आपको वह चीज पूरे मार्केट में कहीं भी नहीं मिली फिर आपको एक दुकान पर वह चीज मिली लेकिन उससे पहले आप उस दुकान पर नहीं जाते थे तो जब आप उस चीज को उस दुकान पर लेने जाएंगे तो वहां का जो दुकानदार होगा वह सोचेगा कि जरूर ही इसको यह चीज कहीं नहीं मिली है इसलिए हमारे यहां आया है यानी इसको इस चीज की बहुत ही जरूरत है और इसे कहीं मिली भी नहीं है तो वह दुकानदार उस चीज के के दाम बढ़ा देता है और कहता है कि आप अगर इतने दाम दोगे तभी हम आपको यह चीज देंगे यानी वह दुकानदार भाव खाने लगता है क्योंकि उसे पता है कि ये चीज हमारे दुकान के अलावा इसको कहीं भी नहीं मिलेगी और इसीलिए वह भाव खाने लगता है और उस चीज के दाम बढ़ाकर उसे देता है। जब इसी प्रकार के सेंटेंस हमें बोलने होते हैं जिसमें हमें बोलना होता है भाव खाना या नखरे दिखाना तो हम act pricey का प्रयोग करते हैं अब एक और उदाहरण के माध्यम से समझते हैं - भाव खाना या नखरे दिखाना इस पर जो सबसे प्रचलित उदाहरण है वह है - Girlfriend का भाव खाना या नखरे दिखाना। मान लीजिए आप किसी लड़की से प्यार करते हैं लेकिन वह आपको भाव नहीं देती है और आप दिन रात उसी के पीछे लगे रहते हैं तो उस लड़की को लगता है कि आपको मेरे अलावा कोई और लड़की नहीं मिली तो वह भाव खाने लगती है यानी नखरे दिखाए लगती है तथा आपको और ज्यादा ignore करने लगती है। फिर आप जितना अधिक उसको पाने की कोशिश करते हैं वह उतना ही अधिक आप से दूर रहने की कोशिश करती है अर्थात वह और अधिक भाव खाने लगती है तो जब आप उसके बारे में अपने दोस्तों से बताते हैं तो कुछ इस प्रकार के सेंटेंस का प्रयोग करते हैं जैसे -वह बहुत भाव खाती है। या फिर आप उसी लड़की से कहते हैं की इतना भाव क्यों खा रही हो तो ऐसे हिंदी वाक्यों को इंग्लिश में बोलने के लिए Act Pricey का प्रयोग किया जाता है। 


इस Structure से Sentence बनाने का Rule है -

Rule- Subject + Helping verb + Act + Pricey

Note - इस Structure में Helping verb तथा Main verb (Act) को‌ Tense के अनुसार लगाएंगे।

इस Structure को और अच्छे से समझने के लिए नीचे दिए गए examples को पढ़ें- 

Examples

आजकल लड़कियां बहुत भाव खाती है।

Nowadays girls act so pricey.


ज्यादा भाव सही बात नहीं है। 

It is not fair to act so pricey. 


तुम ज्यादा भाव क्यों खा रहे हो ?

Why are you acting so pricey ? 


मेरी प्रेमिका बहुत ज्यादा भाव खाती है।

My girlfriend acts so pricey.


लड़के ज्यादा भाव नहीं खाते हैं।

The boys don't act so pricey. 


हमें ज्यादा भाव नहीं खाना चाहिए।

We should not act so pricey. 


वह ज्यादा भाव नहीं खाती हैं।

She doesn't act so pricey. 


वह बहुत भाव खाती थी।

She acted so pricey.


वह बहुत भाव नहीं खाती थी।

She did not act so pricey.


क्या वह बहुत भाव खाती थी?

Did she act so pricey? 


वह बहुत भाव क्यों खाती थी?

Why did she act so pricey? 


कुछ भी कहो वो बहुत भाव खा रहे हैं।

Say what you will she is acting so pricey.


तो Friends यदि ये Article आपको पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook, WhatsApp, Instagram आदि Social media platform पर share करें

और आपके जो doubt हो उन्हें comment box में जरूर पूछें।

Sushil Kumar                           

                                      Thank you 



More Advanced English Structures

ऐसे हिंदी वाक्यों को English में कैसे कहें -

1. तुम सिर्फ नाम के पति हो। CLICK HERE

2. मेरी गर्लफ्रेंड तो लाखों में एक है। CLICK HERE

3. यह भ्रम है कि वह तुमसे प्यार करती है।

CLICK HERE

4. जितना खाना है खा लो। CLICK HERE

5. पहली ही नजर में उसे प्यार हो गया। CLICK HERE

6. मेरा चाय पीने का मन कर रहा है। CLICK HERE















Post a Comment

1 Comments